Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 10:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिल्लत-जलालत का क्रूर नतीजा है दुमका का डबल म’र्डर
Headlines

जिल्लत-जलालत का क्रूर नतीजा है दुमका का डबल म’र्डर

September 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दुमका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआं गांव में परिवार के भीतर बढ़ते तनाव और लगातार मिलने वाली जिल्लत-जलालत ने दो जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। इल्जाम है कि घर जमाई राजू सोरेन ने 19 साल की अपनी पत्नी सोना मुर्मू और 70 साल की नानी सास सोना बास्की को मौत के घाट उतार दिया। उसने वार करने के वास्ते उस खूंटे का इस्तेमाल किया, जिससे कभी घर के पालतू जानवरों को बांधा जाता था।

पत्नी और नानी सास के तीखे तानों से था परेशान

हत्याकांड का रा खोलते हुए दुमका पुलिस कप्तान पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जांच में सामने आया कि राजू शादी के बाद से ही घर में लगातार ताने और जिल्लत झेल रहा था। पत्नी और नानी सास की तीखे तानों ने उसके दिलो-दिमाग को भयंकर चोट दी थी। घर जमाई होने के बावजूद खुद को दामाद मानने वाला राजू अपने परिवार में लगातार मिलने वाली जिल्लत-जलालत से टूट चुका था।

पत्नी के चाल-चलन पर भी था शक

राजू को शक था कि उसकी पत्नी का चाल-चलन भी ठीक नहीं है। वह बार-बार अपनी पत्नी और नानी सास की हरकतों को व्यक्तिगत अपमान मानता था। इसी गहरे शक और जलालत से तंग होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

वारदात वाले रोज फुटबॉल मैच देखने गया था राजू

वारदात के रोज राजू शाम को गांव में फुटबॉल मैच देखने गया। घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने लगा। इसी दौरान वह गुस्से में उठाकर मवेशी बांधने वाला खूंटा उठाकर पत्नी पर वार करने लगा। पत्नी को नानी बचाने आई तो राजू ने नानी पर भी खूंटे से वार कर दिया और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

खून के धब्बे मिटाने की भी कोशिश की थी राजू ने

हत्या के बाद राजू ने खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की और सरसडंगाल की ओर भाग गया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे धर दबोचा। पहले तो उसने पुलिस को गुराह करने की कोशिश की, पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और हत्याकांड के पीछे छुपे सारे राज खोल गया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मारी गयी 70 साल की सोना बास्की को कोई भी बेटा नहीं था। इस चलते उसने अपनी बेटी और दामाद को घर जमाई बनाकर रखा था। उसके बेटी दामाद को भी कोई बेटी नहीं था, इस कारण नतनी सोना मुर्मू और उसके पति राजू सोरेन को भी अपने ही घर पर घर जमाई बनाकर रख लिया था। सोना की शादी डेढ़ साल पहले राजू सोरेन से हुई थी। शादी के बाद से ही उससे घर का काम-काज कराया जाने लगा था, जिससे वह अपमानित महसूस करता था और इश हत्याकांड को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से दहला दुमका, घर में घुस कर नानी-नतनी का क’त्ल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleFJCCI के नये बॉस बने आदित्य मल्होत्रा, टीम ने हासिल की धमाकेदार जीत
Next Article राशिफल @ 22 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
Headlines

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.