Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » FJCCI के नये बॉस बने आदित्य मल्होत्रा, टीम ने हासिल की धमाकेदार जीत
Headlines

FJCCI के नये बॉस बने आदित्य मल्होत्रा, टीम ने हासिल की धमाकेदार जीत

September 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
FJCCI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : FJCCI यानी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव परिणाम का ऐलान रविवार की देर शाम कर दिया गया। इस बार टीम आदित्य मल्होत्रा ने बाजी मारी है। टीम आदित्य मल्होत्रा ने कुल 13 पदों पर जीत हासिल कर धमाकेदार प्रदर्शन किया। वहीं टीम तुलसी को केवल 8 पद मिले। इस जीत के साथ आदित्य मल्होत्रा FJCCI के नए बॉस यानी अध्यक्ष बने। एक अक्टूबर से नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी।

जीत के ऐलान के साथ दौड़ी खुशी की लहर

चुनाव परिणाम के ऐलान से पहले ही चेंबर भवन परिसर में उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिले। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, टीम आदित्य मल्होत्रा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। समर्थकों ने मिठाईयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

आदित्य मल्होत्रा को मिले 1939 वोट

आदित्य मल्होत्रा को कुल 1939 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी तुलसी दास पटेल को 1388 वोट मिले। अन्य विजेताओं में प्रवीण लोहिया (1694), विनीत सिंघानिया (1686), नवजोत अलंग (1637), ज्योति कुमारी (1568), रोहित पोद्दार (1567), डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन (1564) और आस्था किरण (1557) शामिल हैं। इस प्रकार नई कार्यकारिणी विविध अनुभव और युवा ऊर्जा का मिश्रण है।

स्थानीय उद्यमिता और उद्योग को मजबूती मिलेगी 

चुनाव में जीत के बाद उद्योगपतियों और व्यापार प्रतिनिधियों ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई दी। उनका मानना है कि आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में झारखंड के व्यापारिक माहौल को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। व्यापार जगत ने उम्मीद जताई कि आगामी कार्यकाल में नई नीतियों और योजनाओं से स्थानीय उद्यमिता और उद्योग को मजबूती मिलेगी।

विजयी टीम के सामने भविष्य में होंगी कई चुनौतियां

भविष्य में नई टीम के सामने कई चुनौतियां होंगी। व्यापारिक सुधार, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना प्रमुख लक्ष्यों में शामिल हैं। आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि टीम की प्राथमिकता व्यापारिक पारिस्थितिकी को मजबूत करना और उद्योग जगत के विश्वास को और बढ़ाना होगी।

इसे भी पढ़ें : JCI एक्सपो 2025 : रांची का त्योहार, खरीदारी का मेला और यादों का कारवां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में सांसद खेल महोत्सव का आगाज, युवाओं में दिखा गजब का जुनून
Next Article जिल्लत-जलालत का क्रूर नतीजा है दुमका का डबल म’र्डर

Related Posts

Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.