अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Delhi : अगर आप अच्छे संस्थान में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) दिल्ली आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 13 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है। आवेदन nitdelhi.ac.in वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं।
पदों और विषयों का विवरण
इस भर्ती में 6 पद एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल 13A2) और 7 पद असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I, लेवल 12) के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विषयों में की जाएगी।
योग्यता और अनुभव
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री और कम से कम 6 साल का अनुभव आवश्यक है, जिसमें 3 साल पोस्ट-पीएचडी होना चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी के बाद न्यूनतम 6 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 3 साल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में शामिल हों। विशेष बात यह है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी रिसर्च उपलब्धियां उत्कृष्ट हों।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रिंट निकालकर दिए गए पते पर भेजना होगा।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय आवास बैंक में निकली मैनेजर की Vacancy

