अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी 2 अक्टूबर 2025 है. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें.
भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल?
इस भर्ती में कई अहम पद शामिल हैं. इसमें 125 पद मेडिकल ऑफिसर, 32 पद अकाउंट्स ऑफिसर, 15 पद लेक्चरर, 12 पद डिप्टी लीगल एडवाइजर, 5 पद एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट, 18 पद एडिशनल लीगल एडवाइजर, 3 पद असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य पद शामिल हैं.
योग्यता और उम्र सीमा
हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग है.
लेक्चरर के लिए उर्दू में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed अनिवार्य है.
मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS जरूरी है.
कुछ पदों के लिए लॉ, सोशल वर्क, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी, साइकोलॉजी आदि विषयों में मास्टर डिग्री की मांग की गई है.
उम्र सीमा अधिकतम 50 साल है. SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियम अनुसार छूट मिलेगी.
आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया
महिलाओं, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी. बाकी उम्मीदवारों को सिर्फ ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा. चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, यानी लिखित परीक्षा नहीं होगी.
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 से लेवल-13 तक की सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे ₹47,600 से ₹1,38,300 तक होगा, साथ ही भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फीस (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. आवेदन की कॉपी प्रिंट जरूर निकाल लें.
मौका न गंवाएं!
आज आवेदन का आखिरी दिन है. अगर आप पात्र हैं तो तुरंत ऑनलाइन अप्लाई करें. यह एक शानदार मौका है, जिसे गंवाना नहीं चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बिहार के कुख्यात की बंगाल में ह’त्या, ट्रिपल म’र्डर केस में था वांटेड

