Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी आज 62000 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, समझेंगे युवाओं का पॉलिटिकल नजरिया
Headlines

PM मोदी आज 62000 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, समझेंगे युवाओं का पॉलिटिकल नजरिया

October 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : PM नरेंद्र मोदी आज यानी शनुवार को बिहार के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह संवाद युवाओं के लिए बड़ा संदेश दे सकता है। इस दौरान पीएम 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

पीएम-सेतु और स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत 

PM मोदी पीएम-सेतु योजना लॉन्च करेंगे, जिसमें 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) का विकास होगा। साथ ही, बिहार के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार होगा। इस योजना में अब 12वीं पास के साथ-साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य के ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को भी 2 साल तक हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इससे करीब 5 लाख युवाओं को फायदा होगा। साथ ही, भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अब तक 7.61 लाख युवाओं ने इस योजना का लाभ लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने 18 सितंबर को अपने एक्स अकाउंट पर इसका ऐलान किया था।

शिक्षा और कौशल विकास पर जोर 

PM बिहटा में एनआईटी पटना के नए कैंपस का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, बिहार के 4 विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे। देशभर के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 1200 व्यवसायिक कौशल प्रयोगशालाओं की शुरुआत होगी। ये लैब्स आईटी, ऑटोमोटिव, कृषि जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा, कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के आईआईटी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

युवाओं से खुली बातचीत 

संवाद में PM मोदी बिहार के युवाओं से उनके राजनीतिक नजरिए, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर विचार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। रोजगार सृजन, स्टार्टअप, डिजिटल स्किल्स और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता पर फोकस होगा। दोनों सरकारें मिलकर युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए काम करेंगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई IAS अधिकारी इधर से उधर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 04 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे पटना, राजनीतिक पार्टियों संग करेंगे अहम बैठक

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.