WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। रांची- रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टुपालु घाटी में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और लगभग आधा दर्जन लोग धायल हो गए हैं। बताया जाता है कि तीन गाड़ियां आपस में टकराकर खाई में जा गिरी।
थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में मृतकों की फंसी हुई लाश को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लाशें दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसी हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी हादसे का जायजा लिया। साथ ही क्रेन की सहायता से खाई में गिरे ट्रकों को बाहर निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

