अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहारवासियों का इंतजार खत्म हुआ। आज यानी सोमवार को राजधानी में पटना मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई। CM नीतीश कुमार ने पहले फेज का उद्घाटन किया और खुद मेट्रो में सवार होकर सफर किया। उनके साथ कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मेट्रो को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
लोगों में जोश, मेट्रो की झलक को बेताबी
उद्घाटन समारोह में लोगों का उत्साह देखने लायक था। पटना मेट्रो को देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे। पहले फेज में मेट्रो न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी), जीरो माइल और भूतनाथ के बीच चलेगी। इसमें खेमनीचक और मलाही पकरी स्टेशन भी शामिल हैं।
किराया : 15 से 30 रुपये
पटना मेट्रो के पूर्ण परिचालन शुरू होने पर तीन कोच वाली ट्रेन में हर ट्रिप में करीब 900 यात्री सफर कर सकेंगे। रेड लाइन पर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया 15 रुपये होगा, जबकि सभी स्टेशनों तक जाने के लिए अधिकतम 30 रुपये लगेंगे।
शहर के विकास को गति
CM नीतीश कुमार ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसे पटना के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मेट्रो से न सिर्फ यातायात आसान होगा, बल्कि शहर के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। यह ट्रैफिक जाम से राहत देगा और लोगों का समय बचेगा।
इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC शाम चार बजे करेगा PC

