अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार आज यानी सोमवार को खत्म होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इस दौरान मतदान, मतगणना और चरणों की जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बार बिहार में चुनाव एक या दो चरणों में हो सकते हैं।
ईवीएम-वीवीपैट का होगा इस्तेमाल
निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का उपयोग होगा। इसके अलावा, मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती और मतदाता सुविधा केंद्रों की व्यवस्था पर भी जोर दिया जाएगा।
चुनावी माहौल गर्म
बिहार में चुनावी सरगर्मी पहले से ही तेज है। एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनसभाओं के जरिए जनता से जुड़ रहे हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव रोजगार, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ दल को घेर रहे हैं।
आचार संहिता लागू होगी
आज शाम 4 बजे के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे सरकारी विभागों और योजनाओं पर कई पाबंदियां लगेंगी। इसके साथ ही टिकट बंटवारे और प्रचार अभियान की रफ्तार और तेज होगी।
सत्ता का समीकरण क्या होगा?
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि तारीखों के ऐलान के बाद बिहार की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। जनता की नजर इस बात पर है कि क्या इस बार सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा या नीतीश कुमार अपने अनुभव के दम पर फिर सत्ता हासिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें : इस अस्पताल में झुलस कर म’र गए 8 मरीज, धुआं-धुआं हुआ पूरा इलाका

