अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में बीती देर रात नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों का एक दल गांव में घुसा और एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया।
लाखों के उपकरण जलकर खाक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नक्सली रात में दर्जनों की संख्या में पहुंचे थे। उन्होंने पहले टावर परिसर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद उन्होंने वहां रखे जनरेटर (डीजी सेट), बैटरी बैंक और बिजली के सभी तारों में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि सभी उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
नेटवर्क सेवा बाधित, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क सेवा ठप हो गई है। कंपनी के अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, सूचना मिलने पर जराइकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि यह हमला किसी विशेष संगठन द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में अचानक चीखते-चिल्लाते घरों से निकले लोग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पति को मा’रकर कुएं में फेंका, फिर जेसीबी से भरवाया गुनाह का सबूत, SP क्या बता गये… देखें

