Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » WJAI तय कर रहा डिजिटल पत्रकारिता की नई दिशा, भागलपुर में शुरू होगा नया अध्याय
Headlines

WJAI तय कर रहा डिजिटल पत्रकारिता की नई दिशा, भागलपुर में शुरू होगा नया अध्याय

October 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
WJAI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : देश में डिजिटल पत्रकारिता अब सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह अब सामाजिक परिवर्तन की आवाज़ बन चुकी है। इसी दिशा को मज़बूत करने के लिए WJAI यानी वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक न सिर्फ संगठन की भावी योजनाओं का खाका खींचने का मंच बनी, बल्कि डिजिटल मीडिया की नई ऊर्जा और एकता की मिसाल भी साबित हुई।

एकजुटता और संघर्ष… आनंद कौशल का संदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डिजिटल पत्रकारिता का यह सशक्त दौर हमारे संघर्ष, समर्पण और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज WJAI देशभर के डिजिटल पत्रकारों की मान्यता प्राप्त आवाज़ बन चुका है। आनंद कौशल ने दिल्ली प्रदेश टीम की सराहना करते हुए कहा कि अध्यक्ष पंकज प्रसून के नेतृत्व में “डिजिटल भारत समिट 2025” जैसे सफल आयोजन ने संगठन को नई पहचान दी है। उन्होंने विशेष रूप से कुणाल भगत के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समर्पित सदस्य संगठन को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएंगे।

भागलपुर में होगा वेब मीडिया समागम और स्थापना दिवस समारोह

बैठक का संचालन कर रहे राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने बताया कि संगठन आगामी 27-28 दिसंबर 2025 को बिहार के भागलपुर (अंग प्रदेश) में “वेब मीडिया समागम एवं स्थापना दिवस समारोह” का आयोजन करेगा। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता की उपलब्धियों और भविष्य पर विमर्श का उत्सव होगा। डॉ. रंजन ने बताया कि इस आयोजन में देशभर के वेब पत्रकार, राजनीतिक हस्तियाँ, शिक्षाविद् और मीडिया जगत की प्रमुख शख्सियतें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर समागम में अंग प्रदेश की लोककला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

प्रदेश इकाइयों को मिला नया जोश, सदस्यता अभियान पर जोर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना ने बैठक में कहा कि संगठन की ताकत उसके राज्यों और जिलों की सक्रिय इकाइयों में निहित है। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों से सदस्यता अभियान तेज़ करने और नई प्रतिभाओं को जोड़ने की अपील की। उनका कहना है कि संगठन तभी मजबूत होगा जब गांव-कस्बों तक डिजिटल पत्रकारों की आवाज़ पहुंचेगी।

पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

राष्ट्रीय सचिव मधूप मणि ‘पिक्कू’ ने बताया कि सभी पंजीकृत सदस्यों को शीघ्र आईकार्ड और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज़ की जा रही है। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ‘अंजान’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार ने संगठन की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और कहा कि वित्तीय पारदर्शिता WJAI की पहचान है। कार्यालय सचिव अकबर इमाम ने बताया कि सदस्यों की रिन्यूअल प्रक्रिया और दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर तेजी से काम चल रहा है।

भागलपुर सम्मेलन के पहले मिला टारगेट

बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय और प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नए सदस्यों को जोड़ेंगे और संगठन के कोष को मज़बूत करेंगे। यह पहल न सिर्फ संगठन की पहुंच बढ़ाएगी, बल्कि जमीनी स्तर पर पत्रकारों के बीच एकता की भावना को भी मजबूत करेगी।

दिल्ली टीम का स्वागत और आभार

बैठक के दौरान दिल्ली कमेटी की ओर से कुणाल भगत ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर किया और कहा कि WJAI ने जो विश्वास जताया है, वह पूरे दिल्ली प्रांत के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन अब सिर्फ पत्रकारों का नहीं, बल्कि डिजिटल लोकतंत्र का मंच बन चुका है।

डिजिटल पत्रकारों के अधिकार की दिशा में ठोस कदम

बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में WJAI डिजिटल पत्रकारों को कानूनी, सामाजिक और पेशेवर सुरक्षा देने के लिए नई नीतियों पर कार्य करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर डिजिटल पत्रकार को पहचान, सम्मान और अधिकार दिलाना ही WJAI का लक्ष्य है।

बैठक में ये हुए शामिल

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, महासचिव डॉ. अमित रंजन, उपाध्यक्ष डॉ. लीना, सचिव मधूप मणि ‘पिक्कू’, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, दिल्ली अध्यक्ष पंकज प्रसून, कुणाल भगत, चंदन कुमार, विवेक यादव, अमित शाकेर, रौशन श्रीवास्तव, इमरान खान, और हिमांशु गुप्ता (प्रभा साक्षी ग्रुप) सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव को लेकर पवन सिंह ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों का आतंकी खेल, ठप कर डाला इस इलाके का मोबाइल नेटवर्क… जानें कैसे
Next Article ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, लोकतंत्र की रक्षा के लिए घर-घर संदेश

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.