Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 नामों का ऐलान
Headlines

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 नामों का ऐलान

October 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के बाद जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी और कई अन्य दिग्गज नेताओं के नाम हैं। जदयू के टिकट पर नामांकन कर चुके अनंत सिंह का भी नाम इस सूची में शामिल किया गया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि यह सिर्फ पहली सूची है, दूसरी सूची एक-दो दिनों में जारी की जाएगी।

नीतीश कुमार 16 अक्टूबर से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 अक्टूबर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पूरे राज्य में नया माहौल बनेगा और जनता को नीतीश सरकार के विकास कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य है कि बिहार की विकास यात्रा को रुकने न दिया जाए। मुख्यमंत्री का एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा किया जाएगा। बिहार में बन रहे सिक्स-लेन हाइवे और बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

एनडीए पूरी तरह एकजुट, विपक्ष पर साधा निशाना

संजय झा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां विपक्ष अभी तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाया है, वहीं एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाना और विकास की रफ्तार को बनाए रखना।”

जदयू में कोई मतभेद नहीं : संजय झा

जब उनसे जदयू के भीतर असहमति की खबरों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “पार्टी में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। जदयू में सारे निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से ही लिए जाते हैं। वे लोकतांत्रिक नेता हैं, तानाशाह नहीं।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार न सिर्फ बिहार की कमान संभाल रहे हैं बल्कि जदयू के अंदर भी एकजुटता बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव 2025 : BJP ने बाबूलाल को बनाया अपना कैंडिडेट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी को भून डाला
Next Article झारखंड में फिर बदलेंगे मौसम के तेवर, 14 जिलों में छाएंगे बादल

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.