Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर, ‘अर्जुन’ ने साझा की जानकारी
Headlines

नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर, ‘अर्जुन’ ने साझा की जानकारी

October 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पंकज धीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध टीवी सीरीज़ ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का बुधवार (15 अक्तूबर) को निधन हो गया। वे 11:30 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। इस खबर ने इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

‘अर्जुन’ बने दोस्त फिरोज खान ने की पुष्टि

‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि “हां, यह सच है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रहे। मैंने एक बेहद अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह न केवल शानदार कलाकार थे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। मैं अभी भी सदमे में हूं।”

कैंसर से हारी ज़िंदगी की जंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज धीर कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पहले उन्होंने इस बीमारी को मात दी थी, लेकिन कुछ समय बाद कैंसर दोबारा लौट आया। पिछले कई महीनों से वह उपचार के दौर से गुजर रहे थे।

‘कर्ण’ बनने की दिलचस्प कहानी

एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए चुना गया था। लेखकों और पैनल ने उन्हें इस रोल के लिए “परफेक्ट” बताया था और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन जब बी.आर. चोपड़ा ने बताया कि अर्जुन को बृहन्नला (नपुंसक अवतार) का रूप भी निभाना होगा और इसके लिए मूंछें मुंडवानी होंगी, तो पंकज ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना मूंछों के उनका चेहरा बदल जाएगा। चोपड़ा साहब नाराज हुए और बोले… “क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं?” इसके बाद उन्हें कर्ण का किरदार दिया गया — और यही रोल उनकी पहचान बन गया।

इसे भी पढ़ें : “समथिंग पावरफुल इज कमिंग”… Apple के पोस्ट ने टेक वर्ल्ड में मचाई हलचल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फिर बदलेंगे मौसम के तेवर, 14 जिलों में छाएंगे बादल
Next Article पत्रकारिता के छात्रों के लिए सरकारी इंटर्नशिप, मिलेगा ₹15,000 महीना और सर्टिफिकेट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.