अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा।
लालू-राबड़ी और मीसा भारती रहे साथ
नामांकन के दौरान तेजस्वी यादव के साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती मौजूद थीं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता संजय यादव और पार्टी के कई अन्य दिग्गज भी उपस्थित रहे। तेजस्वी के साथ एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला भी चला।
प्रिय बिहारवासियों,
आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। रास्ते भर और नामांकन के दौरान आप सभी लोगों के प्यार, दुलार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। ये नामांकन ऐतिहासिक है। राघोपुर और बिहार इस नामांकन के साथ विकास का एक नया अध्याय लिख चुका हैं। ये नामांकन खाली तेजस्वी का नहीं… pic.twitter.com/GGUilrBAad
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 15, 2025
महागठबंधन में अब तक नहीं हुआ सीट बंटवारा
बता दें कि महागठबंधन की ओर से अभी तक राघोपुर सीट को लेकर कोई संयुक्त घोषणा या प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है। तेजस्वी यादव खुद महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है, जबकि राजद और वामदल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
हाजीपुर में दिखा जोरदार जनसमर्थन
नामांकन के बाद तेजस्वी यादव का महात्मा गांधी सेतु पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ जुटी और जगह-जगह “तेजस्वी जिंदाबाद” के नारे लगे। इस नामांकन ने राघोपुर सीट को बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बना दिया है।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर, ‘अर्जुन’ ने साझा की जानकारी

