अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को पॉलीटेक्निक पावर सब स्टेशन में मीटरिंग यूनिट लगाने का काम किया जाएगा। इस वजह से इस सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर करीब डेढ़ घंटे के लिए बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार यह कार्य आवश्यक मेंटेनेंस के तहत किया जा रहा है ताकि आगे बिजली आपूर्ति बेहतर और स्थायी रहे।
कब-कहां रहेगी बिजली कटौती
बिजली विभाग ने बताया कि गुरुवार को अलग-अलग समय पर निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी —
- मेन रोड फीडर : सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक
- बासरटोली फीडर : सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
- सुजाता फीडर : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- चर्च रोड फीडर : दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक
- पथलकुदवा फीडर : दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक
बिजली विभाग ने की अपील
बिजली विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और किसी भी असुविधा के लिए विभाग खेद प्रकट करता है। साथ ही बताया गया कि कार्य पूरा होने के बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा पाकुड़ का नाम : नीतीश्वर कुमार
इसे भी पढ़ें : पत्रकारिता के छात्रों के लिए सरकारी इंटर्नशिप, मिलेगा ₹15,000 महीना और सर्टिफिकेट

