Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात का अंधेरे में गोलीबारी कर तहलका मचाने वाले सात धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
Headlines

रात का अंधेरे में गोलीबारी कर तहलका मचाने वाले सात धराये, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो

October 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : चार अक्टूबर की रात रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में ऐसी खामोशी टूटी, जिसने आसपास के लोगों की नींद हराम कर दी। सत्यभामा अपार्टमेंट के सामने अचानक हुई ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग ने रात को दहशत में बदल दिया। घरों की खिड़कियां बंद हो गईं, लोग अपने दरवाजों में छिप गए और चारों तरफ सिर्फ गोली की गूंज और खौफ की लहरें फैल गईं। इस दुस्साहसिक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शहर के लिए चेतावनी बन गया। बात जब रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन तक पहुंची, तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से सिया। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जो अपराधियों की तलाश में निकल पड़ी।

तफ्तीश के दरम्यान पता चला कि अपराधी शहर के कारोबारियों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे, और जब उनके विरोध का सामना करना पड़ता, तो डराने या जान से मारने के इरादे से फायरिंग करते थे। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदेही लड़के बीआईटी मेसरा ओपी के नेवरी गोलचक्कर की तरफ बढ़ रहे हैं, शायद कोई बड़ा कांड अंजाम देने की फिराक में हैं।

मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस की टीम ने रिंग रोड स्थित स्वर्ण रेखा नदी पुल पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान, दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार युवकों को पकड़ लिया गया। उनके पास से दो लोडेड पिस्टल और 23 गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने खुद को सुजीत सिन्हा गैंग और कोयलांचल शांति सेना (K.S.S.) का सदस्य बताया। जांच की गहराई में ये चार युवक तीन अन्य साथियों तक ले गए, जिनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह को धर दबोचा। इनके कब्जे से दो अपाची बाइक, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 9 मोबाइल जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम जितेश कुमार उर्फ पीटर, संतोष मिश्रा उर्फ तीरू, मंयक कुमार उर्फ रिषु महतो, राजू महतो, प्रिन्स मिश्रा, सुमीत वर्मा उर्फ गोलू और अभिषेक कुमार राम उर्फ गोलू बताये गये। इन लोगों की उम्र 19 से 30 साल के बीच है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने धारा 317(5)/111(3)/111(4) B.N.S और Arms Act के तहत केस दर्ज किया और सभी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

राजधानी रांची में रात का अंधेरे में गोलीबारी कर तहलका मचाने वाले साथ धराये, सिटी SP पारस राणा क्या बोल गये… देखें वीडियो pic.twitter.com/fbxGmw6Rek

— News Samvad (@newssamvaad) October 17, 2025

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इन गुंडों को दबोचने में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, सदर थानेदार कुलदीप कुमार, मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास, खेलगांव ओपी प्रभारी अभिषेक राय, एसआई बसंत कुमार, एएसआई शाह फैसल, संतोष कुमार सिहं, रामविनय राम, अंजय कुमार, हवलदार सम्मेलन लुगून, सिपाही अजमत असारी, अगस्टीन बाडा, नीमाई कुमार ओझा और एसएसपी की क्यूआरटी की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी मीट-2025 : श्वान दस्ता से लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन तक, झारखंड पुलिस ने सभी को चौंकाया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनामांकन से पहले फूट-फूटकर रो पड़े खेसारी लाल यादव… जानें क्यों
Next Article बिहार विस चुनाव 2025 : मुकेश सहनी की VIP ने जारी की पहली लिस्ट

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.