Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों को तीखी चोट, जंगल में छुपा ‘मौ*त का जखीरा’ जब्त
Headlines

नक्सलियों को तीखी चोट, जंगल में छुपा ‘मौ*त का जखीरा’ जब्त

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जंगल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chaibasa : चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को तीखी चोट दी है। नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाये गये भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किये हैं। झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम नेयह उम्दा कामयाबी हासिल की है। जिले के पुलिस कप्तान अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने इलाके के जंगल में हथियार और कई सामान छिपा रखा है। उनका मकसद सुरक्षा बलों को निशाना बनाना और उनके बढ़ते कदम को रोकना है।

मिली सूचना पर एसपी अमित रेणु के निर्देश पर बीते 16 अक्टूबर को एक विशेष टीम गठित की गयी। इसमें चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों एवं बम निरोधक दस्ता को शामिल किया गया। संयुक्त बलों ने जेटेया थाना क्षेत्र के बुरूबोरता जंगल और आसपास के पहाड़ी इलाकों में 17 अक्टूबर की सुबह सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते की मदद से पुलिस ने जंगल के एक हिस्से से छिपाकर रखे गए हथियार, गोलियां और नक्सलियों के इस्तेमाल की कई वस्तुएं बरामद कीं। बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

ये सामान हुए बरामद

  1. इंसास रायफल – 01
  2. 5.56 mm की 198 जिंदा गोलियां
  3. 7.62 mm की 112 जिंदा गोलियां
  4. .303 बोर की 134 जिंदा गोलियां
  5. ब्लेंक (खाली) 15 गोलियां
  6. इंसास रायफल के 4 मैगजीन
  7. 7.62 SLR रायफल के 2 मैगजीन
  8. .303 रायफल के 2 मैगजीन
  9. .303 रायफल के 9 खाली चार्जर
  10. काला सीलिंग (कपड़ा) – 2 पीस
  11. फुलथ्रू – 2 पीस
  12. सिरींज – 12 पीस
  13. पीटू बैग – 2 पीस
  14. कंबल – 2 पीस
  15. पौच – 2 पीस
  16. नोटबुक – 1 पीस
  17. अन्य पुस्तकें – 2 पीस

पुलिस की अपील

झारखंड पुलिस ने नक्सल गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। पुलिस ने कहा है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत वे एक नई शुरुआत कर सकते हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर उन्हें दोबारा सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा बल जंगल क्षेत्र में लगातार गश्त और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : IED लगा पुलिया उड़ाने वाले रेंगो और रापा अब पुलिस के शिकंजे में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIED लगा पुलिया उड़ाने वाले रेंगो और रापा अब पुलिस के शिकंजे में
Next Article आज इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.