Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IED लगा पुलिया उड़ाने वाले रेंगो और रापा अब पुलिस के शिकंजे में
झारखंड

IED लगा पुलिया उड़ाने वाले रेंगो और रापा अब पुलिस के शिकंजे में

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : 9-10 अक्टूबर की रात। शांत पहाड़ियों के बीच अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। नक्सलियों ने पुलिया को उड़ा दिया था। संदेश साफ था कि ‘इलाके में सरकार का नहीं, उनका राज चलेगा’। पुलिस ने छोटानागरा थाना कांड संख्या 21/2025 दर्ज कर जांच शुरू की। मगर, इस बार माओवादियों की चाल उसी जमीन पर उलट गई, जहां उन्होंने बारूद बिछाया था।

जंगल से निकले दो नाम – रेंगो और रापा

सघन अभियान के बीच पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो चेहरों को बेनकाब किया… 19 साल का अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो और 20 साल का विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा। दोनों अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों के पास से विस्फोटक, 22 बैटरियां और 200 मीटर तार बरामद हुए। यही वो सामान था जिससे पुलिया के नीचे मौत बिछाई जानी थी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दोनों युवक भा.क.पा. (माओवादी) के स्थानीय दस्ते से जुड़े थे। उम्र छोटी थी, पर हाथों में हथियार था और सपनों में आतंक का वह जाल, जिसे अब खौफ और पछतावे ने तोड़ दिया है।

auto

सुरक्षाबलों का शिकंजा और नक्सलियों की बैचैनी

डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे अभियान ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। कोल्हान-सारंडा के जंगलों में अब भी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल और असीम मंडल जैसे शीर्ष नक्सली नेता सक्रिय हैं, मगर इस गिरफ्तारी ने उनके नेटवर्क को हिला दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की गिरफ्तारी से कई गुप्त ठिकानों की जानकारी मिली है। आगे और बड़ी कार्रवाई तय है।

बंदूक की राह या लौटती ज़िंदगी?

हर गिरफ्तारी के पीछे एक कहानी होती है… कभी मजबूरी की, कभी बहकावे की। शायद रेंगो और रापा भी उसी रास्ते भटके थे, जहां जंगलों की राजनीति और बंदूक की चमक ने उन्हें घेर लिया। पुलिस अब नक्सलियों को चेतावनी नहीं, मौका दे रही है… झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने का। डीजीपी अनुराग गुप्ता का सख्त लेकिन उम्मीद भरा संदेश गूंजता है… “राज्य से माओवादी गतिविधियों का पूर्ण उन्मूलन होगा। लेकिन जो लौटना चाहते हैं, उनके लिए दरवाज़े खुले हैं।”

इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होते ही तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने लिया एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर उतारे कैंडिडेट… देखें लिस्ट
Next Article नक्सलियों को तीखी चोट, जंगल में छुपा ‘मौ*त का जखीरा’ जब्त

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
झारखंड

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.