WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे हर एक झारखंडी को घर वापस लाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। राज्य वापस आने को इच्छुक 6.85 लाख झारखंडियों को क्रमबद्ध तरीके से राज्य सरकार रेलवे एवं केंद्र सरकार से सामंजस्य स्थापित कर जल्द से जल्द लाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के साथियों से भी आग्रह है कि वे केंद्र सरकार से आग्रह करें, पत्राचार करें। ताकि झारखण्ड के लिए अधिक ट्रेनों का परिचालन हो। राज्य सरकार सभी श्रमिक बंधुओं का किराया वहन कर रही है और आगे भी करेगी।

