WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को अवगत कराते हुए कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा आप तक सही जानकारी नहीं पहुँचायी गयी। झारखण्ड सरकार ने अबतक 110 ट्रेनों की NOC दे दी है और 50 ट्रेनों में लगभग 60 हज़ार से ज़्यादा श्रमिक घर लौट चुके हैं। झारखण्ड ने देश में सबसे पहले ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। अब पुनः आपसे झारखण्ड के लिए अधिक से अधिक ट्रेन चलाने का अनुरोध करता हूं। अभी प्रतिदिन 4 से 6 ट्रेनें झारखण्ड आ रही हैं जो राज्य के लगभग 7 लाख श्रमिकों को वापस लाने हेतु पर्याप्त नहीं हैं। आशा है कि आप इस मुद्दे पर ध्यान देते हुए राज्यवासियों की सहायता करेंगे।

