अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। भीड़भाड़ वाले घाटों पर किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए व्यापक तैयारी की गई है। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि 27 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे से लेकर 28 अक्टूबर की तड़के 3 बजे तक सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने-अपने घाट क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।
राजधानी के घाटों पर पुलिस, बीएमपी, जैप, आईआरबी, एनडीआरएफ और रैफ के जवान तैनात रहेंगे।
सादे लिबास में भी रहेंगे पुलिसकर्मी
श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे लिबास में घाटों पर मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, घाट क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
रांची पुलिस ने बताया कि सभी प्रमुख छठ घाटों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात किया गया है।
एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि राजधानी के तमाम थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : फौजी अब इस नामी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हो गया MoU

