Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानकारियों और प्रेरणा से भरपूर है ‘मन की बात’ : बाबूलाल मरांडी
Headlines

जानकारियों और प्रेरणा से भरपूर है ‘मन की बात’ : बाबूलाल मरांडी

October 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 127वां संस्करण रविवार को झारखंड की राजधानी रांची और राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची बड़े तालाब के छठ घाट पर इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और उसकी जमकर सराहना की।

कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा

कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने इस कार्यक्रम को घाटशिला में सुना। मरांडी ने कहा कि ‘मन की बात’ एक गैर-राजनीतिक संबोधन है, जिसमें भारत की संस्कृति, प्रकृति, राष्ट्रभक्ति और प्रगति की बातें समाहित रहती हैं।

जानकारी और प्रेरणा से भरपूर कार्यक्रम

मरांडी ने बताया कि हर महीने पीएम मोदी का यह कार्यक्रम देश और दुनिया में हो रहे बदलावों, भारत की सांस्कृतिक विरासतों और युवा वर्ग की नई खोजों से जनता को परिचित कराता है। उन्होंने कहा कि आज का एपिसोड भी पूरी जानकारी और प्रेरणा से भरा हुआ था।

महापुरुषों की जयंती और राष्ट्रगीत का महत्व

इस एपिसोड में सरदार बल्लभ भाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (जिसे जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया है) का जिक्र किया गया। मरांडी ने कहा कि इससे देश की नई पीढ़ी अपने महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान से जुड़ती है। साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना और आजादी के आंदोलन में उसके योगदान पर भी चर्चा हुई, जो युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाएगा।

आदित्य साहू ने बताया इसका संदेश

झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के लिए मंत्र है। यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को भारत और भारतीयता से जोड़ता है।

इसे भी पढ़ें : अचानक स्टेज टूटा और बाहुबली ‘छोटे सरकार’ धड़ाम… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत व कल्पना सोरेन पहुंचे विनोद पांडेय के घर, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि
Next Article हेवी ब्लास्टिंग से दरकी दीवारें, फिर भयंकर बवाल से दहला गांव

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.