Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 08:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NTPC में गूंजा ‘सतर्क भारत’ का संदेश, नन्हें हाथों ने रची ‘सच्चाई’ की तस्वीर
Headlines

NTPC में गूंजा ‘सतर्क भारत’ का संदेश, नन्हें हाथों ने रची ‘सच्चाई’ की तस्वीर

November 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NTPC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi/Tandwa : दीवारों पर रंग बिखेरते छोटे हाथ, निबंध की पंक्तियों में झलकती सच्चाई और मंच से उठती नन्हीं आवाजें… ये सब किसी साधारण स्कूल प्रतियोगिता का दृश्य नहीं था, बल्कि उस सोच का उत्सव था जो भविष्य के भारत को ईमानदार और सजग बनाने की दिशा में बढ़ रही है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत NTPC नॉर्थ करणपुरा ने डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच पेंटिंग, ड्रॉइंग, एस्से राइटिंग और डिबेट कंपटीशन का आयोजन किया। कुल 441 स्टूडेंट्स ने अपने विचारों को शब्दों और रंगों में ढालते हुए इस बात को साबित किया कि ईमानदारी केवल पढ़ाई का विषय नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। किसी बच्चे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर बनाया, तो किसी ने ‘सच्चाई कभी नहीं हारती’ पर निबंध लिख डाला।

108 बच्चों के चेहरे पर चमकी सच्ची मुस्कान

पुरस्कार वितरण समारोह में जब 108 विजेताओं के नाम पुकारे गए, तो बच्चों की आंखों में सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि गर्व की चमक दिखी।
मंच पर पुरस्कार लेते समय कई बच्चों ने कहा कि अब हमें समझ आया कि ईमानदारी सिर्फ घर की सीख नहीं, ज़िम्मेदारी भी है।

अतिथियों ने कहा- सतर्कता सिर्फ एक सप्ताह का नहीं, जीवन का हिस्सा बने

समारोह में मुख्य अतिथि रजित कुमार गुंडा (एजीएम, विजिलेंस), प्रिंसिपल पीके झा और एचआर विभाग के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की शुरुआत हमारे अपने घर और विचारों से होती है। जब हम खुद को ईमानदार बनाते हैं, तभी समाज बदलता है। प्रिंसिपल ने बच्चों को समझाया कि सतर्कता का अर्थ केवल निगरानी नहीं, बल्कि खुद के प्रति जवाबदेही है।

‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी’

कार्यक्रम का समापन इस वर्ष के संदेश के साथ हुआ… “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी।” इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में हर छोटे-बड़े निर्णय में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखेंगे।

 

मौके पर मौजूद कुछ लोगोंं ने हौले से कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के ये आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं होते। ये वह बीज हैं जो बच्चों के दिलों में ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी की भावना बोते हैं। NTPC नॉर्थ करणपुरा और डीएवी स्कूल की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को यह सिखा रही है कि ईमानदारी कोई पुरानी सोच नहीं, बल्कि आने वाले भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

इसे भी पढ़ें : बिहार बोर्ड की इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा की तारीखों का ऐलान… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली बार टैटू बनवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Next Article बरसात के सन्नाटे में चली गो’ली, मा’रा गया पत्थर कारोबारी

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.