Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहली बार टैटू बनवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
अन्य खबरें

पहली बार टैटू बनवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

November 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पहली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : आजकल टैटू बनवाना युवाओं के बीच फैशन और ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। बहुत से लोग स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ अपने विचारों, भावनाओं और यादों को व्यक्त करने के लिए भी टैटू बनवाते हैं। लेकिन टैटू बनवाना जितना आकर्षक लगता है, उतना ही सावधानी और तैयारी की भी जरूरत होती है, खासकर अगर आप पहली बार टैटू बनवा रहे हैं।

प्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट का चुनाव जरूरी

टैटू शरीर पर हमेशा के लिए निशान छोड़ता है, इसलिए एक प्रोफेशनल और एक्सपीरियंस्ड टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं। यह सुनिश्चित करें कि वह साफ-सुथरे उपकरण और डिसइंफेक्टेड सुइयों का उपयोग कर रहा हो। सस्ते या अस्वस्थ वातावरण में टैटू बनवाने से स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

auto

सोच-समझकर डिजाइन चुनें

टैटू आपके व्यक्तित्व और विचारों का प्रतीक होता है, इसलिए ट्रेंड फॉलो करने के बजाय ऐसा डिजाइन चुनें जो आपसे जुड़ा हुआ हो। शुरुआत में छोटा टैटू बनवाना बेहतर होता है ताकि दर्द कम महसूस हो। चाहें तो किसी डिजिटल ऐप पर ट्रायल लेकर डिजाइन को पहले देख सकते हैं।

टैटू से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखें

टैटू बनवाने से पहले त्वचा पूरी तरह स्वस्थ और साफ होनी चाहिए। जिस जगह टैटू बनवाना है वहां सूजन या चोट नहीं होनी चाहिए। टैटू से एक दिन पहले शराब, कैफीन या दर्द की दवाइयां न लें, क्योंकि इससे खून पतला होता है और ब्लीडिंग बढ़ सकती है। पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

दर्द के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें

पहली बार टैटू बनवाना थोड़ा दर्दनाक हो सकता है। इसलिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। खाली पेट टैटू न बनवाएं, इससे चक्कर या कमजोरी आ सकती है। प्रक्रिया के दौरान खुद को व्यस्त रखें ताकि दर्द का एहसास कम हो।

टैटू के बाद रखे विशेष ध्यान

टैटू बनवाने के बाद उसकी सही देखभाल जरूरी है। पहले 24 घंटे तक टैटू को पानी से दूर रखें, और आर्टिस्ट द्वारा दी गई मलहम या मॉइस्चराइज़र लगाएं। कुछ दिनों तक तैराकी, जिमिंग और धूप में निकलने से बचें, वरना इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य सलाह पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

इसे भी पढ़ें : बिहार बोर्ड की इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा की तारीखों का ऐलान… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार बोर्ड की इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा की तारीखों का ऐलान… जानें
Next Article NTPC में गूंजा ‘सतर्क भारत’ का संदेश, नन्हें हाथों ने रची ‘सच्चाई’ की तस्वीर

Related Posts

अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
अन्य खबरें

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPESSC ने खोला नौकरियों का पिटारा, 1,936 पदों पर Vacancy

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.