Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुलारचंद ह’त्याकांड पर झामुमो का वार– ‘बिहार में लौट आया जंगलराज’
Headlines

दुलारचंद ह’त्याकांड पर झामुमो का वार– ‘बिहार में लौट आया जंगलराज’

November 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दुलारचंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की सरेआम हत्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इसे बिहार में फैल चुके जंगलराज का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकसी में हैं, तब इतनी बड़ी वारदात होना गंभीर सवाल खड़ा करता है।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर झामुमो का सवाल

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद झामुमो ने कहा कि यह प्रशंसा का नहीं, बल्कि सवाल उठाने का समय है। मनोज पांडेय ने कहा कि जब चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हथियार जमा कराए जाते हैं, तो जदयू नेता के काफिले में हथियार कहां से आए? उन्होंने कहा कि अनंत सिंह खुद कह रहे हैं कि वे 40 गाड़ियों के काफिले में थे, जिनमें से 30 आगे निकल गईं और उसी दौरान यह घटना घटी। क्या यह बात चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन को नजर नहीं आई?

“हत्याकांड के बाद कार्रवाई, रोकथाम क्यों नहीं?”

मनोज पांडेय ने कहा कि विरोधी नेताओं को गोली मरवा कर बाद में गिरफ्तारी दिखाना प्रशासन की नाकामी है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है और यह दर्शाती है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई, वह समाज के एक बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते थे और बिहार चुनाव में एक राजनीतिक दल का समर्थन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस की लापरवाही साफ झलकती है।

पटना पुलिस पर निशाना

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि अब पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी को अपनी सफलता बता रही है, जबकि असली सवाल यह है कि जब हथियार खुलेआम लहराए जा रहे थे, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह विधि व्यवस्था पर गंभीर सवाल है और बिहार सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के आसमान में खिली धूप, तूफान मोंथा का असर खत्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के आसमान में खिली धूप, तूफान मोंथा का असर खत्म
Next Article भूख मिटाने वाले हाथ अब दे रहे हुनर की पहचान

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.