Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भूख मिटाने वाले हाथ अब दे रहे हुनर की पहचान
झारखंड

भूख मिटाने वाले हाथ अब दे रहे हुनर की पहचान

November 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लुत्फल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : शहर के बैंक कॉलोनी की एक साधारण सी इमारत में जब बच्चों की हंसी और कीबोर्ड की आवाजें गूंजने लगीं, तो लुत्फल हक के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी। जिन बच्चों के घरों में कभी कंप्यूटर का नाम तक नहीं लिया जाता था, अब वही बच्चे मॉनीटर पर टाइपिंग सीख रहे हैं। यह दृश्य उनके लिए किसी सपने से कम नहीं।

गरीब बच्चों की तकनीकी शिक्षा पर नजर

पाकुड़ में लुत्फल हक का नाम लोगों के बीच समाजसेवा के लिए जाना जाता है। किसी की दवा का खर्च उठाना हो या किसी गरीब परिवार के लिए भोजन और कपड़े जुटाना… वे हमेशा आगे रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ाया है। इस बार उनकी नजर उन बच्चों पर है, जो गरीबी की वजह से तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

auto

“गरीब बच्चे भी कंप्यूटर सीखें, यही सपना है”

बैंक कॉलोनी स्थित सिटी ट्रेनिंग सेंटर में लुत्फल हक ने निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। यह एक साल का एडीसीए कोर्स है, जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को बिना किसी शुल्क के पढ़ाया जाएगा। लुत्फल हक कहते हैं, “आज की दुनिया में कंप्यूटर की जानकारी उतनी ही जरूरी है, जितनी पढ़ना-लिखना। मैं चाहता हूं कि हमारे इलाके के बच्चे भी इस शिक्षा से पीछे न रहें।”

मुफ्त शिक्षा, रोजगार का वादा

सिटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैदर अली बताते हैं कि यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है। लुत्फल हक और हमारे सेंटर के सहयोग से यह कोर्स शुरू हुआ है। इसमें एमएस ऑफिस, टैली जीएसटी, टाइपिंग, फोटोशॉप, इंटरनेट और डिजाइनिंग जैसे विषय शामिल हैं। छात्रों को नोटबुक, टी-शर्ट और पेन भी मुफ्त में मिलेंगे। 60 बच्चों की पहली बैच शुरू हो चुकी है। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र और रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे।

लुत्फल

उम्मीदों से भरी आंखें

कक्षा में बैठी नाजिया खातून, जिसके पिता रिक्शा चलाते हैं, मुस्कुराते हुए कहती है कि हमारे घर में कभी कंप्यूटर नहीं था। अब हम खुद सीख रहे हैं। आगे जाकर मैं ऑफिस में काम करना चाहती हूं। उसके जैसी कई और लड़कियां और लड़के हैं, जिनके लिए यह प्रशिक्षण भविष्य की पहली सीढ़ी है।

“यह सिर्फ कोर्स नहीं, एक सामाजिक बदलाव है”

लुत्फल हक कहते हैं कि समाज को बदलने के लिए केवल मदद देना काफी नहीं, अवसर देना जरूरी है। मेरा सपना है कि पाकुड़ के हर बच्चे के पास हुनर हो, ताकि कोई गरीबी को अपनी किस्मत न माने।

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश में खू’न की कहानी, 8 घंटे में मकबुल शेख ह’त्याकांड का पर्दाफाश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुलारचंद ह’त्याकांड पर झामुमो का वार– ‘बिहार में लौट आया जंगलराज’
Next Article खाटू श्याम के रंग में रंग गया पाकुड़, देखें भव्य नजारा

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.