WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
तेल अबीव। नई सरकार के शपथग्रहण से कुछ घंटों पहले इजरायल में चीनी राजदूत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। चीनी राजदूत डू वेई का शव उनके हर्टजलिया स्थित घर से बरामद किया गया। इजरायली विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
इजरायली मीडिया के अनुसार, घटना का पता लगने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि इजरायल में लंबे समय से चले आ रहे राजनैतिक गतिरोध के बाद आज शाम को बेंजामिन नेतन्याहू 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ भी लेंगे।

