अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत में आजसू पार्टी ने एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोहामालिया गांव में आयोजित सभा में रामचंद्र सहिस ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी–मूलवासी विरोधी रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “राज्य में न्याय मांगने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। चाईबासा और रांची में आदिवासियों पर दमन हुआ, सिदो–कान्हु के वंशजों पर लाठी चली और सूर्या हांसदा को जान से मार दिया गया।” सहिस ने लोगों से अपील की कि वे बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर सरकार को सबक सिखाएं।
“झामुमो–कांग्रेस नहीं झारखंडी जनता की हितैषी”
रामचंद्र सहिस ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस झारखंड के असली हितैषी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विरोधी ताकतों की कठपुतली हैं। जिन राजद और कांग्रेस ने कभी झारखंड राज्य का विरोध किया था, आज झामुमो उन्हीं के इशारों पर चल रही है।”

“एनडीए ही झारखंड को संवार सकता है”
पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा और आजसू के संयुक्त प्रयास से हुआ। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास रुक गया और कानून व्यवस्था बिगड़ गई। सहिस ने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में है और एनडीए ही झारखंड को फिर से सही दिशा दे सकता है।
इस अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस दौरान सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो, बनबिहारी महतो, अमल महतो और राकेश मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : UP क्राइम ब्रांच से मिला क्लू और रांची में धरा गया ‘जहर’ का जखीरा, SP क्या बता गये… देखें

