अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। कोरोना से पूरी दुनिया लोहा ले रही है। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत का कौन सा बड़ा शहर जीत रहा है, इसकी तुलना करने पर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। यूं तो लगभग पूरे भारत में कोरोना वायरस के चलते दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कम जानें जा रही हैं, लेकिन इस सूची में देश के अंदर झारखंड की राजधानी नंबर वन पर है।
रांची में अब तक आए संक्रमण के मामलों में जाहिर हो गया है कि यहां के लोगों के इम्यूनिटी पावर के सामने कोरोना पस्त हो रहा है। वायरस लोगों की बॉडी में संक्रमण फैलाने के बाद भी लगातार हार रहा है। रांची का रिकवरी रेट पूरे देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि रांची में अब तक संक्रमण के मामले भी दूसरे बड़े शहरों के अनुपात में कम आए हैं।
रांची शहर में 104 में से 83 मरीज पूरी तरह ठीक हो होकर अपने घर जा चुके हैं। इस तरह रांची में रिकवरी रेट 81 फीसदी से भी ज्यादा है। यह देश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक है।
अन्य शहरों में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट
रांची -81 फीसदी
गाजियाबाद-45 फीसदी
भोपाल- 62 फीसदी
लखनऊ- 67 फीसदी
आगरा-37 फीसदी
सूरत- 60 फीसदी
जोधपुर- 55 फीसदी
कानपुर-31 फीसदी
कोलकाता-25 फीसदी

