अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : देशभर में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की भावना का संदेश देने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन जोड़ो पदयात्रा’ इन दिनों चर्चा में है। दिल्ली से शुरू हुई यह पदयात्रा अब वृंदावन पहुंचने वाली है, जहां कई बड़े संत और बॉलीवुड कलाकार उनका स्वागत करेंगे।
संजय दत्त और राजपाल यादव करेंगे बांकेबिहारी मंदिर में संग दर्शन
यात्रा के अंतिम दिन 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ध्वजा अर्पित करेंगे। उनके साथ अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि अयोध्या, दिल्ली, चित्रकूट समेत ब्रज के कई प्रसिद्ध संत भी इस अवसर पर पहुंचेंगे। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ब्रज में भव्य स्वागत की तैयारी
वृंदावन के प्रसिद्ध संत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि यह पदयात्रा सनातन की ऐसी अलख जगाएगी जिसे रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस बार धीरेंद्र शास्त्री का ब्रज में ऐसा भव्य स्वागत होगा, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
सिर्फ 500 लोगों को मिलेगी एंट्री
रविवार होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़े फैसले लिए हैं। छटीकरा से बांकेबिहारी मंदिर तक सिर्फ 500 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि लाखों की भीड़ पहुंचने से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा प्लान
यात्रा के ब्रज में प्रवेश करते ही हाईवे से लेकर वृंदावन के अंदर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार कार्यक्रम के लिए कई थानों का फोर्स तैनात किया जाएगा। सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है।
इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज टटोलने तमाड़ पहुंचे डीसी भजंत्री, मची हलचल

