Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनता की नब्ज टटोलने तमाड़ पहुंचे डीसी भजंत्री, मची हलचल
Headlines

जनता की नब्ज टटोलने तमाड़ पहुंचे डीसी भजंत्री, मची हलचल

November 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Tamar) : सुबह का वक्त था। तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सामान्य चहल-पहल चल ही रही थी कि अचानक डीसी मंजूनाथ भजंत्री का काफिला पहुंचा। बिना किसी औपचारिक सूचना के अचानक पहुंचे डीसी को देखकर कर्मचारियों में हलचल मच गई। कुछ लोग फाइलें ठीक करने लगे, तो कुछ अपनी कुर्सियों पर लौटे। डीसी भजंत्री का मकसद किसी को डराना नहीं था, बल्कि प्रशासन की नब्ज़ टटोलना था।

जनता से सीधी बात, ध्यान से सुनी शिकायते

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दफ्तर में मौजूद लोगों से बातचीत की। कोई वृद्ध पेंशन में देरी की बात कर रहा था, तो कोई भूमि विवाद के हल की उम्मीद लिए आया था। डीसी भजंत्री हर शख्स की बात ध्यान से सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों की ओर देखकर कहा कि ये लोग किसी सिफारिश से नहीं, अपने हक से यहां आए हैं। इन्हें न्याय और सेवा मिले, यही हमारी जिम्मेदारी है।

auto

समयपालन और अनुशासन सर्वोपरि

डीसी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी दफ्तर जनता की उम्मीदों के दरवाजे होते हैं, यहां अनुशासन और समयपालन सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी कार्यालय में बिचौलियों की भूमिका नहीं चलेगी। डीसी ने साफ कहा कि लोगों को अपना काम कराने के लिए किसी बिचौलिये के पास जाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई ऐसा पाए गए, तो सीधी कार्रवाई होगी।

भूमि और योजनाओं पर फोकस, अबुआ आवास पर खास नजर

डीसी भजंत्री ने जमीन से जुड़े मामलों की फाइलें खुद देखी। कई पुराने केसों पर उन्होंने अफसरों से सवाल भी किए और कहा कि लंबित मामलों को तुरंत सुलझाया जाए ताकि लोग बार-बार चक्कर न लगाएं। अबुआ आवास योजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि हर बेघर को छत मिले। जो लाभुक योग्य हैं, उन्हें एक दिन की भी देरी न हो।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर चिंता

डीसी ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सिर्फ सरकारी फाइल का काम नहीं, यह सामाजिक न्याय का सवाल है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति वंचित है तो उसकी पहचान तुरंत की जाए और सहायता दी जाए।

कार्यालय की साफ-सफाई पर भी सख्त निर्देश

कार्यालय परिसर का मुआयना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकारी दफ्तर जनता के लिए आदर्श स्थान होने चाहिए, न कि अव्यवस्था के प्रतीक। उन्होंने तमाड़ कार्यालय में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि आने वाला हर व्यक्ति साफ और सम्मानजनक वातावरण महसूस करे।

हाईवे निर्माण भूमि का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी मंजूनाथ भजंत्री का यह औचक निरीक्षण सिर्फ व्यवस्था जांचने का औपचारिक कार्यक्रम नहीं था। यह जनता को यह संदेश देने का प्रयास था कि प्रशासन अब सिर्फ दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेगा। उनके शब्दों में, “जब जनता संतुष्ट होती है, तभी शासन सफल होता है।”

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसडीओ किस्टो बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी केके राजहंस, उप समाहर्ता भूमि सुधार छवि बाला बारला, बुंडू सीओ हंस हेमरोम, तमाड़ी बीडीओ सावित्री कुमारी, सीओ समरेश भंडारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : तीन महीने की तड़प के बाद घर लौटे झारखंड के बेटे, मसीहा बने सीएम हेमंत सोरेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन महीने की तड़प के बाद घर लौटे झारखंड के बेटे, मसीहा बने सीएम हेमंत सोरेन
Next Article सनातन हिंदू एकता पदयात्रा : धीरेंद्र शास्त्री को मिलेगा संजय दत्त और राजपाल का साथ

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.