Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 10:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10-16 नवंबर : कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट
Headlines

10-16 नवंबर : कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट

November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रद्द
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न रेल सेक्शनों पर कोचिंग ट्रेनों की आवाजाही के कारण 10 से 16 नवंबर तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

टाटा-आसनसोल-बोकारो मेमू आद्रा से होगी शॉर्ट टर्मिनेट

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को चलने वाली टाटा–आसनसोल–बोकारो मेमू (68056/68060) ट्रेन अब आद्रा से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके चलते आद्रा से आसनसोल के बीच का रेल संचालन रद्द रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति एक बार जरूर चेक करें।

कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द

रेलवे की अधिसूचना में बताया गया है कि कोचिंग ट्रेनों की वजह से आद्रा–बराभूम–आसनसोल, आद्रा–वाया–आद्रा, आद्रा–भोजुदीह और आसनसोल–आद्रा रूट की कई मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इसके अतिरिक्त आसनसोल, पुरुलिया, भोजुदीह और धनबाद की ओर जाने वाली कई सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

कई ट्रेनें निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दी जाएंगी

कुछ ट्रेनों को उनके अंतिम गंतव्य तक नहीं ले जाया जाएगा। झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस को अब सिर्फ बोकारो स्टील सिटी तक चलाया जाएगा। शालीमार–भोजुदीह एक्सप्रेस आद्रा तक सीमित रहेगी। वहीं, आसनसोल–पुरुलिया मेमू और बर्दवान–हटिया मेमू एक्सप्रेस को क्रमशः आद्रा और गोमोह तक ही चलाया जाएगा।

दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस 16 नवंबर को बक्सर से एक घंटे देर से चलेगी। इसी दिन खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस खड़गपुर से तीन घंटे विलंब से रवाना होगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा प्लान करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन की अपडेटेड जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें :11 नवंबर को बदली रहेगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर नो एंट्री 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article11 नवंबर को बदली रहेगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर नो एंट्री
Next Article घाटशिला में दिखा ‘कल्पना मैजिक’, रोड शो में जनता का अप्रत्याशित समर्थन

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.