अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के राजापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीप बोरिंग पाइप की मरम्मत का काम कर रहे संदीप पाल के सामने अचानक एक फुफकारता हुआ कोबरा निकल आया। वह स्किन छोड़ने का काम कर रहे थे, तभी कोबरा पाइप के अंदर से बाहर निकला और फिर दोबारा अंदर घुस गया।
मजदूर घबराए, ग्रामीणों ने मचाया शोर
अचानक सांप को देखकर संदीप घबरा गए और तुरंत काम रोक दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत सर्कोप मित्र को सूचना दी। स्रप मित्र ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पाइप से निकालकर पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि सांप को सुरक्षित रिहा कर दिया गया, लेकिन घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं और क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
इसे भी पढ़ें : डरी-सहमी नहीं, अब जागरूक बेटियां, कानूनी ज्ञान से बदली सोच
इसे भी पढ़ें : संजीव सिंह ने नीरज सिंह ह’त्याकांड में पहली बार तोड़ी चुप्पी, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

