अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 10 और 11 नवंबर को राज्य के चार जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। यह अलर्ट पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों के लिए जारी किया गया है।
तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना
विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। रविवार को रांची और आसपास का मौसम साफ रहा और सुबह ठंड महसूस की गई।
सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे में चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खूंटी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मुख्य शहरों का तापमान
रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 11.8 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 29.6 और 14.8, डालटेनगंज में 29.8 और 11.3, बोकारो में 26.2 और 12.6 एवं चाईबासा में 31.8 और 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : घाटशिला में दिखा ‘कल्पना मैजिक’, रोड शो में जनता का अप्रत्याशित समर्थन
इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव : ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 48 घंटे अलर्ट मोड में शहर
इसे भी पढ़ें : 10-16 नवंबर : कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट

