WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राँची। राँची जिला भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अनेक प्रदेशों के सरकारों एवं केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में उपायुक्त के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बाद में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के मंत्री केएन सिंह, रांची जिला के मंत्री अरविंद कुमार सिंह, सह मंत्री सुबोध यादव राज्य कार्यकारिणी के सदस्य निर्मल कुमार सिंह, एचसी मजदूर यूनियन के महामंत्री रामाशंकर प्रसाद, बिहार रबड़ कारखाना के मजदूरों एवं दुकान कर्मचारी ने भाग लिया।



