Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 03:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक परिवार की तीन पीढ़ियों का दर्दनाक अंत… जानें कैसे
देश

एक परिवार की तीन पीढ़ियों का दर्दनाक अंत… जानें कैसे

November 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दर्दनाक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : सऊदी अरब के मदीना में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह सभी उमरा के लिए गए हुए थे। बस मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक तेल के टैंकर से टकराकर आग की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 46 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।

एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 सदस्य खत्म

इस दुर्घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, लेकिन सबसे दिल तोड़ने वाली खबर उस परिवार से आई जिसकी एक ही बार में तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं।
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी शेख नसीरुद्दीन (70) अपनी पत्नी, एक बेटे, तीन बेटियों और नौ बच्चों सहित कुल 18 रिश्तेदारों के साथ मदीना जा रहे थे।
उनके भतीजे मोहम्मद असलम ने पुष्टि की कि परिवार के सभी 18 लोग इस हादसे में मारे गए। उन्होंने सऊदी अधिकारियों और संबंधित ट्रैवल एजेंसी पर गंभीर जांच की मांग की है।

हैदराबाद और तेलंगाना के लोग बड़ी संख्या में थे शामिल

हैदराबाद पुलिस के अनुसार बस में सवार 46 लोगों में से 43 यात्री हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों के थे। बस में 18 पुरुष, 18 महिलाएं और 10 बच्चे मौजूद थे। अधिकांश यात्री 9 नवंबर को उमरा यात्रा के लिए जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को भारत लौटने वाले थे।

सरकारें सक्रिय—टीम सऊदी रवाना होगी

तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि राहत, पहचान और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं के लिए एक विशेष टीम सऊदी अरब भेजी जाएगी। मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन इस टीम का नेतृत्व करेंगे।
सरकार ने प्रत्येक मृतक परिवार को 5 लाख रुपये की राहत राशि देने की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हादसा कैसे हुआ?

रिपोर्ट्स के अनुसार बस रात करीब 1:30 बजे तेज गति से जा रही थी, तभी सामने से आ रहे तेल टैंकर से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के तुरंत बाद आग फैल गई और यात्री बाहर निकल भी नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 1785 पदों पर Vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडीसी का सख्त संदेश और साफ लक्ष्य, गांवों की शिक्षा सुधार पर बड़ा जोर
Next Article रात के अंधेरे में डीएमओ की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रक जब्त

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.