WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। डीपीएस रांची की छात्रा झलक मित्तल ने कैट 2019 को क्रैक किया है। झलक ने 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईआईएम बैंगलोर में चयनित हुई है।
प्रतिष्ठित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देश भर में आयोजित की जाने वाली सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित MBA प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।
प्राचार्य डॉ.राम सिंह ने छात्रा को उसकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। साथ ही जीवन में सभी नए उपक्रमों के लिए झलक को शुभकामनाएं भी दी है।
डीपीएस रांची के छात्रों ने समय के साथ हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। स्कूल छात्रों के कौशल का सम्मान करता है और जिम्मेदार और वैश्विक नागरिक पैदा करता है।

