अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर ले ली। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की में मजबूत सड़क नेटवर्क की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि अच्छे रास्तों से लोगों का जीवन आसान होता है और व्यापार और उद्योग को भी रफ्तार मिलती है। उन्होंने नेतृत्व पर भरोसा जताने के लिए पार्टी का आभार जताया।
गुणवत्ता और समय पर काम पर मंत्री का जोर
नितिन नवीन ने साफ कहा कि विभाग का लक्ष्य सिर्फ सड़क बनाना नहीं है, बल्कि बेहतर गुणवत्ता, तय समय में काम पूरा करना और पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच साल विभाग के लिए बेहद अहम होंगे। एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
आज पुनः बिहार सरकार में ‘पथ निर्माण विभाग’ के मंत्री पद का कार्यभार संभाला।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के ‘विकसित बिहार, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, प्रदेश में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अवसंरचना के… pic.twitter.com/QjwDuxsdev
— Nitin Nabin (@NitinNabin) November 24, 2025
तकनीक से निगरानी और गुणवत्ता पर खास ध्यान
मंत्री ने कहा कि मॉनिटरिंग सिस्टम को तकनीक से मजबूत किया जाएगा। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सख्ती बढ़ेगी। डिजिटल सिस्टम अपनाकर पूरे काम की निगरानी की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों पर कड़ा अमल होगा।
ग्रामीण कनेक्टिविटी और पर्यटन स्थलों पर फोकस
नितिन नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग ग्रामीण इलाकों को शहरों से बेहतर तरीके से जोड़ने पर काम करेगा। पर्यटन स्थलों और औद्योगिक गलियारों को बेहतर रास्तों से जोड़ने की योजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ेंगी। पुराने और खराब हो चुके रास्तों का पुनर्निर्माण OPRMC के तहत जल्द कराया जाएगा।
शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म पर भी तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए एक मजबूत शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जाएगा। विभाग कोशिश करेगा कि हर शिकायत का जल्द समाधान किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी की चाह में बनाया खतरनाक प्लान, पत्नी और बच्चे को…

