अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के जाने-माने बिल्डर और जमीन कारोबारी विजय जैन को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इंटरनेट कॉल पर खुद को राहुल सिंह बताने वाले शख्स ने कई बार धमकी भरे कॉल किए। इस घटना से कारोबारी परिवार में डर का माहौल है। लगातार कॉल आने के बाद बिल्डर विजय जैन ने गोंदा थाना में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को भी पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले की पहचान पता करने की कोशिश की जा रही है।
राहुल सिंह का नाम लेकर मांगी गई रंगदारी
सूत्रों के अनुसार कॉल करने वाले व्यक्ति ने शुरू में ही अपना नाम राहुल सिंह बताया और एक करोड़ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि धमकी भरे कॉल एक बार नहीं बल्कि कई बार आए।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस टीम मोबाइल और इंटरनेट कॉल की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और केस में कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा हर नाता-रिश्ता, एफिडेविट वायरल



