अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची की चुटिया पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। आज यानी रविवार को चुटिया थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पटेल चौक के पास से पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ दबोचा है। गिरफ्तार युवक का नाम अंकित कुमार दत्ता बताया गया। वह चुटिया थाना क्षेत्र के ही अयोध्यापुरी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 70 पुड़िया गांजा जब्त किया है।
रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि पटेल चौक स्थित एक गुमटी में गांजा और ब्राउन शुगर की बिक्री होती है। जानकारी की पुष्टि के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन और चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। मौके से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : आम बगान दरिंदगी मामले में चार और धराये, SP क्या बोल गयीं… देखें
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने रांची की घरती पर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रिम्स के मोर्चरी में पड़े 34 अनजान शवों को मिली ‘मुक्ति’
इसे भी पढ़ें : पति के सामने महिला से दरिंदगी, पांच संदेही पुलिस के शिकंजे में



