Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 04:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति के सामने महिला से दरिंदगी, पांच संदेही पुलिस के शिकंजे में
Headlines

पति के सामने महिला से दरिंदगी, पांच संदेही पुलिस के शिकंजे में

November 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : हाथीगढ़ का मेला इलाके के लोगों के लिए खुशी का मौका होता है। इसी मेला को देखकर रघुनाथपुर की एक महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी। रात गहराने लगी थी और दोनों जल्दी घर पहुंचना चाहते थे। लेकिन 28 नवंबर की यही रात उनके जीवन की सबसे भयावह रात बन गई। रघुनाथपुर से कुछ दूरी पर, बिंझा पुलिया के पास अंधेरा पसरा था। अचानक कुछ लोग रास्ते में आ खड़े हुए। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके पति को धमकाना और गाली देना शुरू कर दिया। मारधाड़ भी की गयी। पति-पत्नी डर से सिहर उठे। प्रतिरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। महिला का हाथ पकड़कर उसे खेत की ओर ले जाया गया, और वहीं उसके साथ दरिंदगी की गई। इस महापाप के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।

एसपी ने गठित की SIT, बोलीं- किसी भी हाल में गुनहगार बचना नहीं चाहिये

अगली सुबह पीड़िता और उसके पति ने हिम्मत जुटाई और लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कांड संख्या 61/2025 के तहत शिकायत ली। मामला बेहद संवेदनशील था, इसलिए पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने तुरंत SIT यानी विशेष अनुसंधान दल का गठन कर दिया। एसपी निधि ने SIT से एक ही बात कही… किसी भी हाल में गुनहगार बचना नहीं चाहिये। एसपी से मिले टास्क के बाद SIT की कार्रवाई तेज हो गयी। टीम ने लगातार गांवों में दबिश दी, रास्तों की खाक छानी, और उन खेतों तक में तलाशी ली जहां घटना हुई थी। कुछ ही घंटों में एक के बाद एक सभी पांच आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए। गिरफ्तार लोगों के नाम डोमना उर्फ डोमा उर्फ बमड़ा पहाड़िया, जोमे पहाड़िया उर्फ मनोज पहाड़िया, चैता पहाड़िया, लुखी पहाड़िया और भीमा पहाड़िया बताये गये। सभी अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं, लेकिन पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए एक साथ आए थे। पूछताछ के दौरान सभी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल भी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की पैंट और चप्पल घटनास्थल से बरामद की है।

Advertisement Advertisement

इन संदेही गुनहगारों को दबोचने में इंस्पेक्टर बाबु राम भगत और लिट्टीपाड़ा थानेदार विनय कुमार, एसआई अनिल कुमार पडित, गौतम कुमार दास, एएसआई अवधेश कुमार यादव, नरेश मरांडी और महिला एएसआई सविता कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : नाजायज संबंध का दबाव और खौफनाक प्लान… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची ODI में कोहली का धमाकेदार शतक, भारत ने ठोके 349 रन
Next Article रिम्स के मोर्चरी में पड़े 34 अनजान शवों को मिली ‘मुक्ति’

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.