Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 04:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा जंगल में जवान की मौ’त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
Headlines

सारंडा जंगल में जवान की मौ’त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

December 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सारंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में रविवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। सीआरपीएफ 134 बटालियन के 59 वर्षीय जवान भुलन राम की अचानक हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह रात में नक्सल विरोधी अभियान में ड्यूटी पर तैनात थे।

अचानक बढ़ी तबीयत खराब, रास्ते में ही टूट गई सांस

जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान भुलन राम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत उन्हें बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

चाईबासा एसपी अमित रेणू ने कहा कि एक जवान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना उस समय हुई जब पूरे इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

बिहार का रहने वाला था जवान, साथी जवानों में शोक

मारे गए जवान भुलन राम बिहार के छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे। वह एसआई जीडी के पद पर कार्यरत थे। अचानक मौत की खबर से 134 बटालियन और उनके साथी जवानों में गहरा शोक है। अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सात लड़के रोज करते थे 8 लाख का गोलमाल, कैसे ध्वस्त हुआ नेटवर्क… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवैश्विक लोकतंत्र की कमान भारत के हाथ, तीन दिसंबर को CEC संभालेंगे अध्यक्षता
Next Article जमीन-जायदाद के लफड़े में युवक का म’र्डर, मायके में थी गर्भवती पत्नी

Related Posts

Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
झारखंड

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026

टैंकर पलटा, अंदर फंसा रहा चालक… बाहर बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल लूटते रहे लोग

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.