Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री दीपिका का बड़ा ऐलान- 30% बढ़ेगा मनरेगा कर्मियों का मानदेय
Headlines

मंत्री दीपिका का बड़ा ऐलान- 30% बढ़ेगा मनरेगा कर्मियों का मानदेय

December 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया। बैठक में मनरेगा कर्मियों के हित, योजनाओं की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, ताकि कर्मियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मनरेगा कर्मियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा का अलग प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए। साथ ही, ग्रेड पे से जुड़े प्रस्ताव को भी जल्दी विभाग के सामने लाने को कहा।

दीदी बाड़ी योजना से महिलाओं को मदद

बैठक में राज्यभर में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा हुई। मंत्री ने बताया कि दीदी बाड़ी योजना मजबूत हुई है और इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। मनरेगा के माध्यम से राज्य में बड़ी संख्या में मैन-डेज का सृजन हुआ है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।

मटेरियल भुगतान में देरी पर चिंता

मटेरियल भुगतान में देरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से बिना तैयारी लागू की गई तकनीकी प्रणाली की वजह से यह समस्या आ रही है, लेकिन इसे दूर करने के लिए विभाग केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में है।

जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा में मनरेगा की भूमिका

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है और कृषि की बड़ी संभावनाएं भी हैं। मनरेगा के जरिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को भी मजबूती मिल रही है। बैठक में विभागीय अधिकारी और परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : JJMP को लातेहार पुलिस का तगड़ा झटका, SP क्या बता गये… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ा एनका’उंटर : पांच नक्सलियों का खात्मा, एक जवान शहीद
Next Article सीजीएल फैसले के बाद भाजपा पर झामुमो का बड़ा हमला, विनोद पांडेय क्या बोले… जानें

Related Posts

Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.