Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 09:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JJMP को लातेहार पुलिस का तगड़ा झटका, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

JJMP को लातेहार पुलिस का तगड़ा झटका, SP क्या बता गये… देखें

December 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JJMP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार पुलिस ने आज यानी बुधवार को उग्रवादी संगठन JJMP को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कुख्यात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मन्टू और मुकेश लोहरा बताये गये। करीब 35 साल का सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मन्टू लातेहार थाना क्षेत्र के नवागढ़ तरवाडीह का रहने वाला है। वहीं, 28 साल के मुकेश लोहरा का घर मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्हेया में है। फरार सुनील उरांव की मुड़ी पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों का संगठन में ओहदा एरिया कमांडर का है। दोनों उग्रवादी लंबे समय से जिले में सक्रिय थे और कई मामलों में वांटेड थे। इस बात का खुलासा लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया है।

एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर भोर से ही लातेहार और मनिका थाना की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान दोनों उग्रवादियों को दबोचा गया है।

Advertisement Advertisement

सुनील उरांव है दो लाख का इनामी 

एसपी ने बताया कि दो लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मन्टू पुलिस के साथ कई मुठभेड़ों में शामिल रह चुका है। सुनील पर मनिका, लातेहार, बालुमाथ और चंदवा थानों में हत्या, मुठभेड़, रंगदारी, लूट, आगजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, मुकेश लोहरा पर रंगदारी, जानलेवा हमला, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों उग्रवादी जेजेपीएम संगठन के सक्रिय सदस्य थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। एसपी कुमार गौरव क्या बता गये… देखें

JJMP को तगड़ा झटका, दो कुख्यात एरिया कमांडर धराये, लातेहार SP कुमार गौरव क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/twlqY0ETmI

— News Samvad (@newssamvaad) December 3, 2025

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इन दोनों को दबोचने में लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार, थानेदार रामाकांत गुप्ता, मनिका थानेदार शशि कुमार, एसआई राहुल सिन्हा, विक्रांत कुमार उपाध्याय, विकास कुमार और धर्मवीर सिंह की भूमिका सराहनीय रही। एसपी का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी से JJMP को तगड़ा झटका लगा है। दोनों उग्रवादी संगठन के कई छुपे राज उगल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ठंड का डबल अटैक : दिन में धूप बेअसर, रात का पारा फ्रीजिंग मोड में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIND v/s SA : दूसरा मैच आज रायपुर में, यहां कभी नहीं हारा भारत
Next Article जिस पाब्लो रेस्टोरेंट में नशे में लहराया था तमंचा, वहीं देर रात फिर DSP ने मा’री रेड

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.