अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : JSSC CGL यानी जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई महीनों की चिंताओं और इंतजार के बाद उन्हें उम्मीद की किरण दिखी। फैसले की खबर मिलते ही सैकड़ों अभ्यर्थी ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर पहुंचे। उम्मीदवार अपने हाथों में “युवा सपनों को पंख देने वाली अबुआ सरकार, आपका आभार” लिखा पोस्टर-बैनर लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। कई उम्मीदवार भावुक दिखे। कुछ ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला है।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद, जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि निष्पक्ष जांच और सरकार के प्रयासों के कारण ही उन्हें यह राहत मिली है। कई उम्मीदवारों ने कहा कि अब उन्हें अपने भविष्य पर भरोसा लौटा है। उम्मीदवारों का कहना था कि लगातार अनिश्चितता से उनका मनोबल टूट रहा था, लेकिन सरकार और अदालत के संयुक्त फैसलों ने उन्हें फिर से उम्मीद दी है। उन्होंने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने की भी अपील की।

लोगों की उम्मीद अब भरोसे में बदल रही है : सीएम हेमंत
मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जनमानस और नौजवानों की उम्मीद अब भरोसे में बदल रही है। यह कारवां चलता रहेगा। सीएम ने कहा कि इमानदार प्रयास हो तो परिणाम भी अच्छा आता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट को निष्पक्ष फैसला सुनाने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें : ब्यूटी मंडल की पहल से खुला रास्ता, बुजुर्ग महिला को मिला हक
इसे भी पढ़ें : रांची लैंड करते ही सीएम हेमंत सोरेन को मिली गुड न्यूज… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो दिन कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट



