Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में दो दिन कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Headlines

झारखंड में दो दिन कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

December 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के सात जिलों में अगले दो दिनों तक ठंडी हवा और गिरते तापमान की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत की बर्फबारी का असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज बर्फबारी हो रही है। वहां से चलने वाली ठंडी और नम हवा पूर्वी भारत तक पहुंच रही है। इसी वजह से झारखंड में तापमान लगातार गिर रहा है और कई जगह शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

Advertisement Advertisement

राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट

पिछले 24 घंटों में चाईबासा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री तक पहुंच गया जो मौसम में तेज बदलाव का संकेत है। रांची और उसके आसपास बुधवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम की सर्द हवा ने लोगों को कंपा दिया।

कई शहरों का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 28.2 और 12.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 28 और 9.6 डिग्री, बोकारो में 23.1 और 11.5 डिग्री तथा चाईबासा में 29.4 और 12.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में लोग दोपहर की धूप का आनंद लेते नजर आए।

इसे भी पढ़ें : रांची लैंड करते ही सीएम हेमंत सोरेन को मिली गुड न्यूज… जानें क्या


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंडिगो की 70 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Next Article कच्चे लोहे से बने फौलाद, 962 अग्निवीर अब बढ़ाएंगे सेना की ताकत

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Headlines

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.