WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मजदूर राजनीति का एक बड़ा नाम अब इस दुनिया में नहीं रहा. दिग्गज मजदूर नेता बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. बेटा गौरव ने इसकी पुष्टी की। उनके निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक ग्लेन गोल्स्टन, समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. राजेंद्र सिंह को 2 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद एयरलिफ्ट कर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. रविवार 24 मई को उनका निधन हो गया. उनके निधन से परिवारों में शोक की लहर है.

