Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 08:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना एयरपोर्ट पर दो ‘CBI अफसर’ गिरफ्तार… जानें क्यों
Headlines

पटना एयरपोर्ट पर दो ‘CBI अफसर’ गिरफ्तार… जानें क्यों

December 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना एयरपोर्ट पर पुलिस ने शक के आधार पर जांच करते हुए दो फर्जी CBI अधिकारियों को गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग रोज कैंपस में दिखते हैं और बातचीत में खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हैं। इनके पास एक पल्सर बाइक भी थी, जिस पर सीबीआई का फर्जी स्टिकर लगा था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में वे सच छुपा नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट थाने लाया गया। सचिवालय एसडीपीओ डॉ. अनु कुमारी ने भी उनसे पूछताछ की, जिसमें एक बड़े गैंग के बारे में जानकारी मिली।

गैंग का मास्टरमाइंड शोहेल मिर्जा

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हिमांशु कुमार (42) और सत्यानंद कुमार (45) हैं। ये दोनों डेढ़ साल पहले पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान निवासी शोहेल मिर्जा के संपर्क में आए थे। मिर्जा इस गैंग का मास्टरमाइंड है। उसके कहने पर ये पटना के अलग-अलग इलाकों में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूमते थे।

गैंग में सोनपुर का सैयद खालिद अहमद दूसरा बड़ा सदस्य है। उसके जरिए ही मिर्जा बिहार में अपना नेटवर्क बढ़ा रहा था।

फर्जी आईडी लेकर घूमते थे आरोपी

पुलिस ने दोनों के पास से सीबीआई जैसी फर्जी आईडी बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बिहार में कई और लोग भी इसी गैंग से जुड़े हैं और फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे हैं। गैंग ने सभी को हूबहू सीबीआई जैसी आईडी और ड्रेस उपलब्ध कराई है।
हिमांशु और सत्यानंद को गैंग की तरफ से स्टेट डायरेक्टर जनरल और स्टेट डायरेक्टर का फर्जी पद दिया गया था। वे सैयद खालिद अहमद को रिपोर्ट करते थे और फोन पर घंटों बातचीत होती थी।

तीन और नाम सामने आए

आरोपियों ने पूछताछ में तीन अन्य सहयोगियों के नाम बताए

  • शोहेल मिर्जा (वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल)

  • सैयद खालिद अहमद (सोनपुर)

  • डीके वर्मा (पालीगंज)

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है।

शोहेल मिर्जा बिहार और बंगाल में अपने गैंग के साथ मीटिंग कर चुका है। गैंग का मुख्य काम लोगों को सीबीआई का डर दिखाकर पैसे ऐंठना है। ये लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सक्रिय हैं। कुछ टास्क उन्हें बंगाल से मिलते हैं, जबकि कुछ स्थानीय स्तर पर पूरे किए जाते हैं।

Also Read : अगले दो रोज तेजी से गिरेगा पारा, चार डिग्री हो जाएगा तापमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले दो रोज तेजी से गिरेगा पारा, चार डिग्री हो जाएगा तापमान
Next Article LJP(R) के दो नेता गिरफ्तार… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 5, 2026

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.