अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अगले दो दिनों में राज्य भर में ठंड तेजी से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने आज यानी 6 दिसंबर के लिए कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है
राजधानी रांची सहित बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, खूंटी, लातेहार और पलामू जैसे जिलों में पछुआ हवा तेज हो गई है। इसके कारण दिन और रात दोनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। रांची में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
9 दिसंबर तक रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हो सकती है। रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड और कोहरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और सुबह-सुबह यात्रा करने से बचें।
इसे भी पढ़ें : आज हाई कोर्ट में शाहीर पेश होंगे सीएम… जानें क्यों



