अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनके निजी आवास का लंबे समय से बकाया बिजली बिल है। विभागीय रिकॉर्ड बताते हैं कि तेज प्रताप के घर का बिजली बिल पिछले तीन साल से जमा नहीं हुआ है और अब बकाया राशि बढ़कर तीन लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।
बिजली विभाग का कहना है कि आखिरी बार जुलाई 2022 में एक लाख चार हजार रुपये जमा किए गए थे। इसके बाद कोई भुगतान नहीं होने से बिल के साथ-साथ विलंब शुल्क और अन्य चार्ज भी बढ़ते गए। विभाग ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान तेज प्रताप के घर का कनेक्शन पुराने मीटर पर ही चलता रहा, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि तेज प्रताप को सरकारी आवास उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने निजी घर में ही रहना पसंद करते हैं। अब विभाग ने उन पर बकाया वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है और नोटिस भी भेज दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की नौबत भी आ सकती है। फिलहाल इस मामले पर तेज प्रताप या उनकी तरफ से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है।
Also Read : दरभंगा और पटना से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कहां के किए… जानें
Also Read : LJP(R) के दो नेता गिरफ्तार… जानें क्यों

