Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 07:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सात हजार के दो बेल बॉन्ड भरकर लौटे सीएम, अगली सुनवाई पर अपडेट… जानें
Headlines

सात हजार के दो बेल बॉन्ड भरकर लौटे सीएम, अगली सुनवाई पर अपडेट… जानें

December 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : ईडी समन अवहेलना मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंचे। सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सीएम एमपी-एमएलए विशेष अदालत में न्यायाधीश सार्थक शर्मा के सामने हाजिर हुए। कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं और अधिकारीयों की भी अच्छी खासी भीड़ दिखी।

दो बेल बॉन्ड भरे, कार्यवाही के बाद रवाना हुए सीएम

सीएम ने अदालत में सात हजार के दो बेल बॉन्ड दाखिल किए। आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह सीधे अपने आवास लौट गए। उनकी मौजूदगी के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा बलों को लगातार मुस्तैद रहना पड़ा।

हाईकोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई 12 दिसंबर

मुख्यमंत्री की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने राहत देते हुए ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत पेशी की अनिवार्यता हटा दी है। अब आगे की सुनवाई में सीएम को उपस्थित नहीं होना होगा। अगली सुनवाई 12 दिसंबर को तय की गई है, जहां अधिवक्ता कोर्ट के समक्ष उनकी ओर से पक्ष रखेंगे।

ईडी की शिकायत से शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला ईडी द्वारा 19 फरवरी 2024 को दर्ज की गई शिकायत से जुड़ा है। ईडी ने आरोप लगाया था कि सीएम ने आठ बार भेजे गए समन का पालन नहीं किया। इसी शिकायत के आधार पर एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चला। बीते 3 दिसंबर को हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि सीएम सिर्फ 6 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हों और आगे जरूरत होने पर ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।

जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी का प्रावधान

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ट्रायल कोर्ट किसी विशेष वजह से सीएम की उपस्थिति चाहेगा, तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हो सकते हैं। इस आदेश के बाद मामले की अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : ‘वीरों की विरासत, स्वाभिमान का प्रतीक…’ आदिवासी प्रतिनिधियों से क्या बोल गये सीएम हेमंत… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बिजली बिल के लफड़े में घिरे तेज प्रताप, विभाग बोला- हर हाल में…
Next Article बिहार की उड़ान पर सीएम की मुहर, 50 लाख करोड़ निवेश योजना शुरू

Related Posts

Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
झारखंड

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
झारखंड

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.